जयमाल से पहले दुल्हन का हुआ अपहरण, पढ़िये फिर क्या हुआ...
Varanasi News : जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। चौबेपुर थाना अंतर्गत रूस्तमपुर वार्ड नंबर-17 में सिमरन राय की शादी गाजीपुर निवासी अमित राय से तय हुई थी। जब द्वार पूजा के समय घराती, बराती एवं मोहल्ले के लोग सम्मिलित हुए। इसी बीच दुल्हन घर से बाहर खेत में शौच के लिए गयी। तभी दो अज्ञात व्यक्ति खेत से जबरन उठाकर दुल्हन का अपहरण कर ले गए।
लड़के ने देखा और आवाज लगाया
लोगों ने बताया कि लड़की का मुंह दबाकर जब अपहरण कर रहे थे तो एक लड़के ने देखा और आवाज लगाया। उस समय डीजे साउंड की ध्वनि काफी तेज थी, जिस कारण और किसी को सुनाई नही दिया। जिससे लोगों को मौक़े पर पहुंचने पर देर हो गयी। तब तक अपहरण करने वाले फ़रार हो गए थे। लड़के ने एक व्यक्ति को पहचाना, जिसका नाम मंथन यादव है। जो कि चौबेपुर थाना के अंतर्गत चंदीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
अपहरणकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज
दुल्हन की माता ने बताया कि फोन पर चार दिन पहले धमकी दिया था कि तुम्हारी पुत्री सिमरन राय को उठा ले जाऊंगा। दुल्हन के पिता द्वारा थाने पर अपहरणकर्ताओं के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।
Comments