बलिया में निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

On

हल्दी, बलिया : उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण का उद्घाटन पंडित राम देव पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेपुरा बलिया पर हुआ। केंद्र प्राचार्य श्रीराम मिश्र ने कहा कि संस्कृत से हमारी संस्कृति का बोध होता है। संस्कृत देव वाणी है, जिसके ज्ञान से हमे अपना संस्कार, संस्कृति और आचरण का ज्ञान होता है।

प्रशिक्षण पौरोहित्य पंडित अंकित कुमार पाण्डेय ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को योजना के बारे में बताया। साथ ही संस्कृत में प्रशिक्षण लेने हेतु जागरूक किया। बताया कि पौरोहित्य कार्य एक दैविक कार्य है, जिसके बारे में जानना हमारा धर्म है। प्रबंधक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने इस आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्र के शिक्षकगण संजय पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी, नीलम सिंह, रिद्धि कुमारी, प्रज्ञा दुबे एवं स्मृति दुबे उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम मिश्र व संचालन सुशांत कुमार पाण्डेय ने किया।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

ताजा समाचार

आज का राशिफल, 09 मई, 2024
महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन
Ballia Crime: पांच माह पहले ही एक दूजे के हुए थे लक्की और रमा, बात-बात पर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
विजय संकल्प नामांकन के लिए बैठक: बलिया में बीजेपी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
बलिया: इस शुभ मुहूर्त में गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडे और रमाशंकर राजभर अपना नामांकन करेंगे.
बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का जनसंवाद कार्यक्रम तेज, जहुराबाद में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन
इस रूट का उपयोग 9 मई को प्रस्थान करने वाली छपरा-पनवेल-छपरा स्पेशल ट्रेन द्वारा किया जाएगा। इसमें गोरखपुर-दादर और गोंदिया-छपरा-गोंदिया रूट की भी जानकारी है।