शाहजहांपुर: लोकसभा चुनाव में शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बनाई योजना, पुराने विवादों के वीडियो देख खुराफाती किए जा रहे चिह्नित

On

शाहजहांपुर: लोकसभा चुनाव में शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने योजना बना ली है। बीते चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। चुनाव संबंधी पुराने विवादों के वीडियो निकाल कर खुराफाती चिन्हित किए जा रहे हैं। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई जारी है। संवेदनशीलता की दृष्टि से जलालाबाद पहले पायदान पर है।

लोकसभा के लिए आचार संहिता लगने वाली है। जिसे देखते हुए खुराफातियों को चिह्नित करने का काम तेज कर दिया गया है। अब तक जिले में 50 हजार से ज्यादा लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। इनकी बीट सिपाही निगरानी भी कर रहे है। चुनाव के दौरान तमाम लोग माहौल खराब करने का भी प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए पुलिस ने अभी से पूरी तैयारी कर ली है। 

यह भी पढ़े - लखनऊ: तेज रफ्तार इनोवा कार ने वैन में मारी टक्कर, ड्राइवर सहित आधा दर्जन घायल

एसपी अशोक कुमार मीणा ने ऐसे लोगों की चिह्नित कराया जिन पर बीते 10 साल में किसी न किसी प्रकरण में कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत करीब डेढ़ लाख लोगों का विवरण जुटाया, जिसमें 55 हजार लोगों को पाबंद कर दिया। हालांकि इनमें अधिकांश लोग ऐसे हैं, जो सामान्य तरह से जीवन यापन कर रहे हैं। हालांकि एसपी ने बीट सिपाहियों के माध्यम उन लोगों की भी हर गतिविधि पर नजर रखना शुरू कर दिया है। 

संभ्रांत नागरिकों से भी लगातार अपील की जा रही है कि अराजक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना देते रहें। साथ ही लोगों को सुरक्षित वातावरण में चुनाव संपन्न कराने का भरोसा भी दिया जा रहा है। जलालाबाद क्षेत्र हर बार संवेदनशील रहता है। ऐसे में इस क्षेत्र में दस हजार से अधिक ऐसे लोग, जिनसे माहौल खराब होने की आशंका रहती हैं। उनकी निगरानी के साथ-साथ उनके स्वजन के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है।

कहां कितने बूथों पर विशेष निगरानी
विधानसभा का नाम/कुल मतदान केंद्र/क्रिटिकल स्थल/वल्नरेबल स्थल
131- कटरा                   315             34                  73
132- जलालाबाद             308        78                      29
133- तिलहर                299           51                      52
134–पुवायां                  346           89                      57
135-शाहजहांपुर            63             98                     51
136- ददरौल                361            54                     61
योग                            1792          404                     323

खुराफातियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इसके लिए पुलिस प्रयासरत है। अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। लोगों को लगातार मुचलका पाबंद किया जा रहा है।- अशोक कुमार मीणा, एसपी

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment