मुरादाबाद : अक्षय तृतीया पर सोने की चमक रह सकती है फीकी, सोने के बढ़ते दामों के कारण खरीदारों ने बनाई दूरी

On

मुरादाबाद: अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है। लेकिन, इस बार बढ़े दामों की वजह से सोने की चमक फीकी रह सकती हैं। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सोने के बढ़ते दामों की वजह से लोग खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। दूसरी और शादियों का सीजन न होने की वजह से भी सोने की मांग कम है।

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर देव की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ होता है। इस तिथि पर शुभ कार्य करने की भी परंपरा है। लेकिन इस वर्ष सोने के बढ़े दामों ने बाजार की रौनक उड़ा दी है। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि बीते साल महानगर में अक्षय तृतीया पर 10 से 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। मगर इस बार शादी का सीजन न होने की वजह से भी बाजार पर फर्क पड़ा है। उधर, दूसरी और गर्मी बढ़ने की वजह से भी लोग खरीदारी से बच रहे हैं।

यह भी पढ़े - Kanpur Crime: युवक की हत्या कर गंगा में फेंका था शव...तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

 बीते साल सोने का करीब 54-55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दाम था। लेकिन, इस बार सोने की कीमतों में बढ़ोतरी है। इस बार सोने के दाम करीब 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। जिस वजह से खरीदार बाजार में आने से बच रहे हैं। जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। बीते साल के मुकाबले इस साल बाजार में 50 प्रतिशत तक की गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार महानगर में पांच से सात करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। इससे व्यापारियों में काफी निराशा देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि यह दिन व्यापार के लिए बहुत अच्छा होता है। मगर बढ़ते दामों ने खरीदारी के साथ व्यापारियों को भी परेशान किया है।

क्या बोलीं गृहणी? 
बैसाख माह में अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन सोने की आसमान छू रही कीमत से बहुत मायूसी है।-नेहा मेहरोत्रा

गृहणी के लिए सदियों से सोने के आभूषण सबसे प्रिय हैं। लेकिन अब अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना गृहणियों की क्षमता से बाहर होता जा रहा है।-प्राची अग्रवाल

2014 में सोना 28000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, पर अब सोना आसमान पर है। अब सोना लेना हर किसी के बस की बात नहीं रही। अब सिर्फ पैसे वाले ही सोने की खरीदारी करेंगे।-मनीषा शर्मा

अक्षय तृतीया पर सालों से सराफा बाजार में दिवाली जैसी रौनक रहती थी। लेकिन, सोने की बढ़ती कीमतों ने बाजार को इस बार फीका कर दिया है।-मिली सिक्का

Ballia Tak on WhatsApp
Tags

Comments

Post A Comment