आज का राशिफल, 27 अप्रैल, 2024

On

मेष

आज नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी। अपने काम को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोग आपसे अपेक्षा रखेंगे। इस कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।

वृष

आज दांपत्य जीवन में सामन्जस्य बेहतरीन रहेगा। आपकी कला की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। प्रेम संबंध का आनंद उठायेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे।

मिथुन

आज आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रभावी हो सकते हैं। मन में कुछ नया करने का विचार बनेगा। आपके बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित रहेंगे। कठिन कार्य के पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल, 26 अप्रैल, 2024

कर्क

आज संतान को शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पढ़ाई में आ रहे अवरोध दूर होंगे। बच्चों की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं। आमतौर पर आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

सिंह

आज पुरानी समस्या आपको सुलझती हुई नजर आयेंगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में आय वृद्धि होगी। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग मिलेगा।

कन्या

आज व्यापार में साझेदारी करने के लिए दिन शुभ है। आपके काम में स्थिरता आयेगी। व्यापार में लाभ होने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बेहद सक्रिय रहेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। दिन आपके लिए नई संभावनाओं को जन्म देगा।

तुला

आज आपको कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। धन का ज्यादा लालच न करें। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आय से अधिक खर्च होने से आपको नुकसान होगा। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

वृश्चिक

आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद लेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण अवश्य करें। नई परियोजनाओं में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

धनु

आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आज कर्ज बिल्कुल भी न लें। आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मकर

आज कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। पुराने स्वास्थ्य विकार दूर होंगे। उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। यात्रा से बड़ा धन लाभ हो सकता है। अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

कुंभ

आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यापार को लेकर नए विचार मस्तिष्क में आयेंगे। प्रेम संबंधों को आप काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

मीन

आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से कुछ उचट सकता है। एसिडिटी और गैस के कारण समस्या होगी। सहकर्मियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। फोन पर रिश्तेदारों के साथ बात हो सकती है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: रामपुर कलां के एक होटल में दिल्ली पुलिस ने छह युवकों को पकड़ा, जानें पूरा मामला
Padma Awards:राष्ट्रपति ने डॉ.आरके धीमन को पद्मश्री पुरस्कार देकर किया सम्मानित
बरेली: रेल भोजनालय में ढंग का खाना मिल जाए तो गनीमत, सूची में शामिल कई भोजन उपलब्ध नहीं
चुनाव के समय अन्य जिलों में पुलिस ड्यूटी पर लगने से चोरी की अधिक आशंका रहती है : राजकिशोर
भगवान परशुराम पराक्रम के कारक, सत्य के धारक और चिरंजीवी हैं : डॉली शर्मा
बलिया : युवक की तलाश में जुटे थे परिजन, तभी मिली दिल को झकझोर देने वाली खबर
बलिया से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन