आज का राशिफल, 10 मई, 2024

On

मेष

आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए। अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। आपको जीवन की सच्चाइयों का सामना करना पड़ेगा। कारोबार बढ़ाने के अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखें।

वृष

आज लोगों पर आपका प्रभाव काफी अच्छा पड़ेगा। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी आय बढ़ाने के काफी प्रयास करेंगे। परिवार के छोटों की चिंता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेगा।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल, 20 मई, 2024

मिथुन

आज दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। दिखावे के लिए खर्च करने से बचें। आपको तनाव वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहना वाला है। प्रेमीजन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप दूसरों की काफी मदद करेंगे। इससे आपकी सामाजिक छवि में वृद्धि होगी। नए कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं।

सिंह

आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा है। प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। साहित्य में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। आपको शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ेगा,किंतु आप एकाग्र होकर अपने कार्यों में लगे रहें।

कन्या

आज जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पुराने लोन को चुकाने में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। लोगों की बातों को ज्यादा महत्व न दें।

तुला

आज मित्रों की राय लेना न भूलें। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक हो सकते हैं। आपको उधार धन देने से बचना होगा। गलत और अनैतिक कार्यों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। धन के निवेश को लेकर सावधान रहें। मन में असंतोष का भाव रहेगा।

वृश्चिक

आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसका आप काफी इंतजार कर रहे थे। आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। संतान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु

आज आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। स्वर्ण और महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपका दिन विशेष उन्नति कारक रहेगा।

मकर

आज आपके पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। शेयर मार्केट के माध्यम से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। आपके भीतर स्नेह और वात्सल्य की भावना रहेगी।

कुंभ

आज राजनीति से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ेगी। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। शाम के समय दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन

आज व्यापार में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं। यात्राओं के लिए दिन शुभ है। आपको पिछले अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी आपके कार्यों से खुश रहेंगे। बिजनेस में गति आ सकती है। प्रतियोगिता और परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment