Rampur News: दूल्हा देख भड़की दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी इससे शादी

On

रामपुर : सब कुछ ठीक था। निर्धारित तिथि पर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। द्वारचार के बाद वरमाला की तैयारी थी, तभी दूल्हे का रंग 'काला' होने का आरोप लगाते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही दुल्हन ने भी शादी से साफ इंकार कर दिया। देर रात तक मान-मनौव्वल का दौर चला, मगर बात नहीं बनीं और बारात बिना दुल्हन ही लौट गई।

कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले जनपद रामपुर के मोहल्ला पहाड़ी गेट निवासी के बेटे के साथ तय हुआ था। शुक्रवार की रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंच गया। दुल्हन पक्ष के परिवार वालों ने बारातियों की खातिरदारी की।

द्वारचार के दौरान दुल्हन पक्ष की महिलाओं में दूल्हे का रंग अधिक काला होने को लेकर कानाफूसी शुरू हो गई। देखते ही देखते महिलाओं ने शादी का विरोध शुरू कर दिया। दूल्हे का रंग काला होने की वजह से शादी के विरोध की बात दुल्हन तक पहुंच गयी। फिर क्या था, दुल्हन ने भी शादी को लेकर ना बोल दिया। 

दुल्हन का शादी से इंकार करने पर वर पक्ष मे हड़कंप मच गया। दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोग शादी करने को तैयार नहीं हुए। जिसके चलते देर रात दूल्हा पक्ष के लोग बिना दुल्हन लिए घर वापस लौट गए। शनिवार को भी फिर से दोनों पक्षों में पंचायत बैठी। समझौते के प्रयास शुरू हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। 

यह भी पढ़े - बलिया में बड़ा हादसा: सरयू नदी में दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

ताजा समाचार

Sakhi pe Fida Balam : खूब ट्रेंड कर रहा दीपक दिलदार का भोजपुरी गाना 'सखी पे फिदा बलम...'
Fatehpur: बसपा सुप्रीमो ने BJP पर साधा निशाना, बोलीं- निष्पक्ष चुनाव हुए तो जुमलेबाजी और गारंटी नहीं आएगी भाजपा के काम...
बलिया में बड़ा हादसा: सरयू नदी में दो किशोर डूबे, एक का शव बरामद
सीतापुर हत्याकांड: भाई ही निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अजीत ने उगली उस रात की पूरी कहानी
बहराइच पुलिस को मिला बड़ा सफलता, कार से बरामद हुआ 51 लाख रुपए, दो के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन किया सीज
आजमगढ़ को बदनाम करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार
Kanpur: नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के कार्यों का किया निरीक्षण; बरसात से पहले बेसमेंट बनाने का दिया निर्देश