आज का राशिफल। 19 जनवरी, 2024

On

मेष

आज कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए अनुभव मिलेंगे। लोग आपसे सलाह लेने का प्रयत्न करेंगे। व्यवसाय में आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। मृदु व्यवहार के कारण लोगों के चहेते बने रहेंगे।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal, 23 July 2024: मंगला गौरी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, यहां पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

वृष

आज अति आत्मविश्वास के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। बुरी संगत वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। कारोबार में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन

आज सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। आलस्य की वजह से काम में रुकावटें आ सकती हैं।

कर्क

आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई जॉब के लिए आवेदन कर रहे हैं तो दिन शुभ है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

सिंह

आज मनोरंजन संबंधित कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो जाएंगे। बड़े अधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा।

कन्या

आज सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। कही-सुनी बातों पर सहसा विश्वास न करें। संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी रखें। काम के प्रति एकाग्र नहीं हो पा रहे हैं, इसीलिए नये काम की शुरुआत न करें। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव बढ़ेगा।

तुला

आज कारोबारी अनुबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों की उपलब्धि से हर्षित रहेंगे। निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आप अपने व्यक्तिगत जीवन को काफी महत्व देंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। सहकर्मियों का बेहतरीन सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। यदि आप किसी काम को टालते हैं, तो भविष्य में भी उसके टलने की संभावना बढ़ जाएगी।

धनु

आज अधूरे कार्यों को समय पर निपटा लें। बच्चों को अनुशासन की शिक्षा अवश्य दें। नए प्रेम संबंधों में परेशानी आने की आशंका है। आप वही काम करना पसंद करेंगे, जो आपका शौक बन गया हो। पुरानी गलतियों के कारण आपको समस्या हो सकती है।

मकर

आज लेन-देन में की गई जल्दबाजी आपको आर्थिक हानि पहुंचा सकती है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करना उचित नहीं है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आपको व्यर्थ दौड़-धूप करनी पड़ेगी, लेकिन उसका परिणाम कुछ खास नहीं मिलेगा।

कुंभ

आज नई तकनीक की जानकारी को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। रूपरेखा बनाकर काम करना लाभकारी सिद्ध होगा।

मीन

आज आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। लोग आपके सही काम का भी विरोध करेंगे। अपनी खानपान की आदतों पर ध्यान दें। जोखिम भरे निवेश करने से आपको बचना चाहिए। बच्चों को लेकर कुछ परेशान हो सकते है।

 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts