आज का राशिफल, 11 जून, 2024

On

मेष

आज इस समय आपको किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। सबके प्रति अच्छा व्यवहार रखें, वरना आपके अपने ही लोग आपके प्रति बैरभाव रख सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए समय उत्तम नहीं है। धन उधार देने से आपको नुकसान हो सकता है।

वृष

आज व्यवसाय को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। थोक व्यापारियों के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। आपकी योजना पूरी तरह से सफल होगी। प्रेमीजन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - 27 जुलाई 2024 : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन

आज कुछ स्वजनों की बातें आपको निराश कर सकती हैं। दूरस्थ मित्रों के साथ बातें करके आपका मन शांत होगा। आप अपने लक्ष्य से कुछ विचलित हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनाना फिलहाल उचित नहीं है।

कर्क

आज यदि आप व्यापारी हैं तो आप अपने उत्पादों की उत्तम ब्रांडिंग कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच आपका संपर्क मजबूत होगा। आप कर्मक्षेत्र में बेहतरीन सफलता प्राप्त करेंगे जिसके कारण आप लोगों की दृष्टि में काफी सम्मानित रहेंगे।

सिंह

आज व्यवसाय में बड़ा निवेश करने से बचें। परिजनों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा प्रतीत होगा की लोग आपकी अनदेखी कर रहे हैं। जॉब में सहकर्मियों का साथ मिलेगा,लेकिन किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें।

कन्या

आज उच्चाधिकारी आपका वेतन बढ़ा सकते हैं। विदेश में कारोबार के इच्छुक हैं तो उसके योग बन रहे हैं। समय आपके अनुकूल रहेगा। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आप लोगों की काफी मदद करेंगे। धार्मिक विषयों के प्रति आपका रुझान बढ़ने वाला है।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी पारिवारिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बना सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा कही हुई बात सही सिद्ध होगी।

वृश्चिक

आज घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। सहयोगियों के साथ मतभिन्नता देखने को मिलेगी। अधिकारियों से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक संबंधों में संवादहीनता हो सकती है। 

धनु

आज व्यवसाय में आय सामान्य रहेगी, लेकिन आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं। मन में अनावश्यक विचार आपको एकाग्र नहीं होने देंगे। शत्रुओं को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए। किसी की गारंटी आपको नहीं लेनी चाहिए।

मकर

आज आप मनोरंजन और मित्रों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आपकी विनम्रता से लोग काफी प्रभावित रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ बाधा देखने को मिल सकती है, लेकिन आप समझदारी से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे।

कुंभ

आज लोगों की मदद करने से आप पीछे नहीं हटेंगे। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ हो सकता है। संतान की उन्नति से आप प्रभावित होंगे। महिलाओं के लिए समय काफी अच्छा है। प्रियजनों से भेंट हो सकती है। आप अपनी जीवनशैली में सुधार हेतु प्रयत्न करेंगे।

मीन

आज यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपके लिए दिन बहुत अच्छा है। संतान की उन्नति से आपको लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

Ballia Tak on WhatsApp
Tags

Comments

Post A Comment

Popular Posts

ताजा समाचार

बलिया में DIG ने की समीक्षा बैठक : बोले- माफियाओं तथा सूदखोरों के विरुद्ध हों कठोर कार्रवाई, अभ्यस्त अपराधियों की खोले हिस्ट्रीशीट और... 
बलिया सड़क हादसे में एक और छात्र की मौत, मृतक संख्या हुई दो
Fatehpur Crime: महिला की खुदकुशी के बाद पति पर हमला...सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
गोंडा: फातिमा स्कूल में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
Fatehpur News: खेत में दवा छिड़कते समय सात किसान बेहोश...PHC में इलाज के लिए कराया गया भर्ती
बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई लोगों पर कर चुका है हमला
IPS Transfer: दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, हटाए गए गाजियाबाद के DCP विवेक चंद्र यादव