SLPRB ने 5 हजार पांच सौ से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स 

On

पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। SLPRB असम ने सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, सहायक उप नियंत्रक और विभिन्न अन्य पदों की भर्ती  लिए अधिसूचना जारी की है। बता दें भर्ती के लिए अभी प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण 15 अक्टूबर से शुरू होगा। उम्मीदवार 1 नवंबर से आवेदन कर पाएंगे।

SLPRB असम द्वारा जारी की गई इस भर्ती में कई पद भरे जाने है जिनमें उप निरीक्षक (यूबी): 144 पद, असम कमांडो बटालियन के लिए सब इंस्पेक्टर (एबी): 51 पद, असम पुलिस रेडियो संगठन (एपीआरओ) में पुलिस उप निरीक्षक (संचार): 7 पद, कांस्टेबल (यूबी) हिल ट्राइब: 114 पद, हिल्स जनजाति के लिए कांस्टेबल (एबी) बैकलॉग पद: 1 पद, असम कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल: 164 पद, कांस्टेबल (यूबी) असम पुलिस: 1645 पद, असम पुलिस में कांस्टेबल (एबी): 2300 पद, एपीआरओ में कांस्टेबल (यूबी): 1 पद, पुलिस कांस्टेबल (संचार): 204 पद, कांस्टेबल (डिस्पैच राइडर): 2 पद, कांस्टेबल (मैसेंजर): 2 पद, एपीआरओ में कांस्टेबल (बढ़ई): 2 पद,सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (जूनियर): 1 पद, डीजीसीडी और सीजीएचजी के तहत नागरिक सुरक्षा प्रदर्शक/वायरलेस ऑपरेटर: 12 पद, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड निदेशालय के तहत हवलदार: 2 पद, नर्स: 1 पद,  प्रयोगशाला तकनीशियन: 2 पद, टीचर: 4 पद, क्राफ्ट प्रशिक्षक: 2 पद, जेल विभाग, असम में ट्रैक्टर ऑपरेटर: 1 पद, असम पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल (पुरुष): 654 पद,असम पुलिस में नाविक (पुरुष): 58 पद, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, असम के तहत कुक (एसडीआरएफ): 10 पद,असम पुलिस में ग्रेड IV स्टाफ: 54 पद, असम कमांडो बटालियन में ग्रेड IV स्टाफ: 53 पद,डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम के तहत ग्रेड IV कर्मचारी: 35 पद, असम पुलिस में सफाई कर्मचारी: 30 पद, असम कमांडो बटालियन में सफाई कर्मचारी: 2 पद, जेल विभाग के अंतर्गत सफाई कर्मचारी: 2 पद, फॉरेंसिक साइंस निदेशालय के तहत स्वीपर: 3 पद शामिल हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के आवेदको को इस की आधिकारीक वबसाई slprbassam.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts