रेल समाचार : 15 से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी यह ट्रेन, इनका बदला रूट

वाराणसी : पूर्व मध्य रेलवे के अकोरहा-सोन नगर के मध्य तीसरी लाइन के कमीशनिंग के साथ ही सोन नगर जं. यार्ड रिमाडलिंग एवं सोन नगर-डेहरी आन सोन-पहलेजा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग सिस्टम लगाये जाने के कारण प्री-नॉन इंटरलॉक एवं इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण
-रांची से 15, 16, 17, 19, 20 एवं 22 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
-बनारस से 16, 17, 18, 20, 21 एवं 23 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
 
मार्ग परिवर्तन
-विशाखापत्तनम से 14, 18 एवं 21 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18311 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बड़का काना-गढ़वारोड-डेहरी आन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बड़का काना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-गया- पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
-बनारस से 15, 19 एवं 22 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18312 बनारस-विशाखापत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-डेहरी आन सोन-गढवा रोड-बड़का काना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बड़का काना के रास्ते चलाई जायेगी।
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software