Unnao News: गंगा में फिर दिखाई पड़ा मगरमच्छ, मचा हड़कंप,

On

उन्नाव: कानपुर के घाटों पर मगरमच्छ की चहलकदमी देखने को मिल रही है। ऐसे में शुक्लागंज के घाटों पर भी मगरमच्छ आने का खतरा बना हुआ है। जिससे गंगा की रेती में खेती करने वाले किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं नित्य गंगा स्नान करने वाले भी सतर्क हो गये हैं।

वर्ष 2022 में सितंबर माह में बाढ़ आने के बाद मगरमच्छों का झुंड गंगा में दिखाई पड़ा था। जिसे देखते हुये तत्कालीन एसडीएम ने गंगाघाट स्थित मिश्रा कॉलोनी से लेकर नमामि गंगे घाट तक मगरमच्छ से बचाव को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाये थे। इसके साथ ही गंगा में आने जाने के लिये लोगों को मना किया गया था। एक बार फिर कानपुर के घाटों में मगरमच्छ की चहलकदमी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़े - अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म; दोषी को मिला आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया इतने रुपये का जुर्माना...

जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। मगरमच्छ की चहलकदमी की सूचना पर गंगा की रेती में खेती करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। खेती करने वाले लोगों ने बताया कि वह चौबीस घंटे रेती में रूक कर फसलें तैयार कर रहे हैं। ऐसे में उन लोगों के लिये खतरा है। जिसे देखते हुये गंगा के आस पास आने जाने वाले लोग सतर्क हो गये हैं।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts