यूपी की बड़ी खबर : गैंगस्टर विनोद उपाध्याय का एनकाउंटर, सुल्तानपुर में STF ने किया ढेर

On

UP News : यूपी के सुल्तानपुर में एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गोरखपुर पुलिस ने विनोद कुमार उपाध्याय पर एक लाख रुपये का ईनाम रखा था। उसके खिलाफ 35 केस दर्ज थे। एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने गई तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। STF की जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शार्प शूटर  विनोद कुमार उपाध्याय अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था। गोरखपुर, बस्ती और संतकबीर नगर में विनोद उपाध्याय के खिलाफ 35 केस दर्ज थे, लेकिन उसे किसी में भी सजा नहीं मिली थी। उपाध्याय का एनकाउंटर एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया है। 

यह भी पढ़े - गोंडा: बीमारी फैलने की आशंका के चलते नगर पालिका पहुंचा रही दूषित पानी... अधिवक्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट व डीएम को भेजा सैंपल

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts