भाजपा काशी महामंत्री ने "कैसा हो हमारा संकल्प पत्र" सुझाव पेटिका का किया अनावरण

प्रयागराज। भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में सोमवार को काशी क्षेत्र महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार सुशील कुमार त्रिपाठी ज़िलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल संग इलाहाबाद लोकसभा चुनाव में “कैसा हो हमारा संकल्प पत्र“ सुझाव पेटिका का अनावरण किया।

जिला प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा देश-प्रदेश के साथ स्थानीय इलाहाबाद लोकसभा के समस्याओं और मुद्दों को जनता के सुझाव से पूर्ण करना भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी है। उस संकल्प के पूर्ति हेतु क्षेत्र की जनता का सुझाव भी आमंत्रित हैं। सुझाव पेटिका को कार्यकर्ता गांव-गांव सम्पर्क कर आम नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर शीर्ष नेतृत्व तक पहुचांकर संकल्प पत्र को तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़े - बलिया : 2017 में हुई थी शमा परवीन की शादी

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि संकल्प पेटिका अनावरण के दौरान कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष जयसिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, जिला महामंत्री राजेश शुक्ला, विक्रमादित्य मौर्य, पुष्पराज सिंह पटेल, लोक सभा विस्तारक प्रिंस गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुरेश शुक्ला के साथ विधानसभाओं के संयोजक व वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software