Moradabad News : बेटी के घर आग में झुलसी मां, लड़की भी चपेट में, पढ़िये कैसे हुई घटना 

Moradabad News : मुरादाबाद शहर के एक मोहल्ले में मां बेटी के आग में झुलसने से परिवार सकते में हैं। घटना मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग के गली नंबर-7 की है। यहां मां-बेटी किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। मां आग की चपेट में आ गई। मां को बचाने आई बेटी भी झुलस गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने मां की हालत गंभीर बताई है।

महिला की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय मुतायराह बेगम घर के किचन में खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैली और मुतायराह बेगम को अपनी चपेट में ले लिया। मां को जलता देख बेटी अर्शी उन्हें बचाने के लिए आगे आई। लेकिन, वह भी जलने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को आग से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि मुतायराह बेगम का शरीर करीब 70 प्रतिशत तक जल गया है। उनकी स्थिति गंभीर है। वहीं बेटी अर्शी की खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - Badaun News : पुरानी रंजिश में कटरी क्षेत्र में फायरिंग, गोली लगने से तीन घायल

किचन में रखा सामान जलकर राख

पड़ोसियों ने बताया कि मुतायराह बेगम के सात बच्चे हैं। सभी विवाहित हैं। मुतायराह के घर से कुछ ही दूरी पर एक बेटी रहती है। बेटी अर्शी कुछ महीनों से किराये के मकान पर रहती है। बुधवार की दोपहर बेटी के घर गईं थीं। देर शाम वह वह अपनी बेटी अर्शी के साथ किचन में खाना बना रही थीं। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला। कुछ ही देर बाद अचानक किचन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि महिला आग बुझाने और किचन का सामान सुरक्षित बचाने के चक्कर में वह काफी जल गई। किचन और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software