Moradabad Crime: एक कॉल ने महिला के खाते से उड़ा दिए सवा लाख रुपए

On

यूपी के मुरादाबाद (Muradabad) से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के पास एक कॉल आई और उसके कुछ देर बाद उसके खाते से सवा लाख रुपए कट गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

साइबर ठग ने महिला को बनाया ठगी का शिकार

देश में साइबर ठगी के मामले तेजी के साथ बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को हमेशा साइबर तक से सतर्क रहने की अपील की जाती रही है। लेकिन उसके बावजूद भी लोग ध्यान से भटक जाते हैं और बाद में उनका इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। साइबर ठगी से जुड़ा एक मामला मुरादाबाद (Muradabad) से सामने आया है। यहां एक महिला के पास एक फोन कॉल आई और महिला ने उसको को रिसीव किया फिर कुछ देर बाद उसके खाते 1,25,760 रूपये कट गए। जिसके बाद से महिला काफी परेशान है।

यह भी पढ़े - यूपी में नौ आईएएस व पांच पीसीएस अधिकारियों का तबादला

महिला ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

साइबर ठगी का शिकार हुई महिला का नीरा देवी है जो कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के डिडोरा इलाके की रहने वाली है। महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें महिला ने बताया है कि 14 दिसंबर को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसको मैंने रिसीव किया और कुछ देर बाद मेरे खाते से अचानक 1,25,760 रूपये कट गए। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया उसने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। इसके बाद एक कॉल आई जिसमें साइबर यूनिट को लगा दिया गया है। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला ने बताया उसने ऑनलाइन शॉपिंग की थी। इसके बाद एक कॉल आई जिसमें उससे कुछ पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाने को कहा गया था। महिला ने जैसे ही पैसे ट्रांसफर किए उसका खाता खाली हो चुका था। इस मामले को लेकर पुलिस ने अनजान नंबर को साइबर ट्रेस के लिए ट्रैक करने के आदेश दे दिए वहीं मामले को दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगो से बचने के लिए आप लोग थोड़ी सावधानियां जरूर बरतें।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts