पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी स्थित मुख्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।अखिलेश यादव ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी अपना पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ाने में जुट गई तो इस लड़ाई को कैसे कमजोर किया जाए, कैसे ध्यान हटाया जाए उसका भाजपा वाले रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिस्टर्ब करने के लिए बीजेपी तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। मोहन यादव को यहां लाना भाजपा की उसी पुरानी ट्रिक का हिस्सा थी।

अखिलेश ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि भारतीय जनता पार्टी ने जिन उद्योगपतियों का कर्ज़ माफ किया हो उनसे इलेक्टोरल बॉन्ड्स भी लिए होगा, बाद में फिर उन्हीं उद्योगपतियों को कर्ज दे दिया।सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कहती है कि किसानों की आय दोगुनी होगी, क्या इस महंगाई में आय दोगुनी हुई ? एक लाख किसान ने आत्महत्या की है अभी तक जबसे भाजपा की सरकार आई है। दुनिया में शायद इतना कर्ज किसी देश के ऊपर नहीं होगा। ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कब डबल इंजन सरकार किसानों की डबल मदद करेगी। भाजपा रहेगी तो नौकरी भी खत्म हो जाएगी और आरक्षण भी खत्म हो जाएगा। यह संविधान मंथन का समय है।

यह भी पढ़े - Ballia News : पुलिस कस्टडी से महिला कैदी फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

"बसपा छोड़कर कई नेता सपा में हुए शामिल"

लोकसभा चुनाव तैयारियों के बीच दल बदलकर अलग-अलग पार्टियों में नेताओं के जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बसपा छोड़कर आज कई नेता सपा में शामिल हो गए। इसी क्रम में बसपा नेता अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां साइकिल पर सवार हो गए। अब्बास अली जैदी रूदौली विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। इसी तरह पूर्व विधायक शिव कुमार बेरिया भी सपा में वापसी की। इसके अलावा विभिन्न दलों से आए कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software