- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow News: अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा - यह भाजपा का विदाई बजट है
Lucknow News: अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा - यह भाजपा का विदाई बजट है
By Ballia Tak
On
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बृहस्पतिवार को संसद में पेश किए गए अंतरिम बजट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 'विदाई बजट' करार दिया। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर की गई टिप्पणी में कहा, "कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वह व्यर्थ है।"
कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है।
भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है।
ये भाजपा का ‘विदाई बजट’ है। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2024
उन्होंने इसी टिप्पणी में आगे कहा, "भाजपा सरकार ने जनविरोधी बजटों का एक दशक पूरा करके एक शर्मनाक रिकार्ड बनाया है, जो फिर कभी नहीं टूटेगा क्योंकि अब सकारात्मक सरकार आने का समय हो गया है। ये भाजपा का विदाई बजट है।" केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया। नरेन्द्र मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह चुनाव से पहले पेश होने वाला अंतिम बजट है।
Edited By: Ballia Tak
खबरें और भी हैं
Latest News
लखनऊ: चक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना
23 Oct 2024 10:25:38
लखनऊ: चक्रवात दाना के प्रभाव से गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदल सकता है। बूंदाबांदी या हल्की बारिश...
स्पेशल स्टोरी
इन 5 जगहों पर मिलेगा नेचर ब्यूटी का मजा
27 Jun 2024 08:00:45
चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून आ रहा है. जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी....