यूपी में भाजपा का इलेक्शन मोड ऑन : स्वतंत्र देव सिंह और जितिन प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव के लिए संचालन समिति बनाई

On

Lucknow / Noida : नई दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक होते ही यूपी में भाजपा का इलेक्शन मोड ऑन हो गया है। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति बना दी गई है। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों को इसमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। स्वतंत्र देव सिंह संयोजक जबकि जितिन प्रसाद सह संयोजक होंगे। 

संचालन समिति में कौन-कौन

यह भी पढ़े - Unnao: बजट प्रावधान से गति पकड़ेगा अमृत स्टेशन का निर्माण, आधारशिला रखने के बाद से परवान नहीं चढ़ रहा था निर्माण कार्य

इस बार भाजपा यूपी में 80 सीट जीतने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह संचालन समिति की कमान संभालेंगे। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद सह संयोजक हैं। सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जितिन प्रसाद ने पीएम मोदी समेत शीर्ष नेताओं का आभार जताया है। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और विधायक पंकज सिंह को भी इस संचालन समिति में जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को भी सदस्य बनाया गया है।

कैबिनेट फेरबदल से पहले कवायद

पांच सदस्यीय चुनाव संचालन समिति में योगी कैबिनेट के तीन मंत्री हैं। कैबिनेट फेरबदल से पहले इनको संगठन की जिम्मेदारी दिए जाने के लिए कई मायने निकाले जा रहे हैं। ये सभी पार्टी नेता प्रदेश में चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने और चुनाव गतिविधयों के संचालन का काम करेंगे। ऐसे में कैबिनेट में नए नेताओं को जगह मिल सकती है। शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की थी। इसमें चुनाव अभियान और पार्टी के प्रचार तंत्र को मजबूत करने की रणनीति बनी। इसके बाद चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts