Army Day 2024: लखनऊ में आर्मी डे परेड के मौके पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन रहेगा, जानिए किन रूटों पर हुआ बदलाव.

On

लखनऊ: राजधानी में आर्मी डे परेड के मौके पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन किया गया है। इस मौके पर 11 जनवरी से 15 जनवरी तक शहर के अलग-अलग मार्गों पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन किया गया है। 

इस तरह किया गया रूट डावर्जन 
  •   तेलीबाग बाजार की तरफ से सुभानीखेड़ा चौराहा होकर लालकुर्ती तिराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सुभानीखेड़ा चौराहा से बांये गन्ना अनुसंधान संस्थान तिराहा/एसीपी कैण्ट कार्यालय, बंगलाबाजार चौराहा जेल हाउस चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। 
  • लालबत्ती चौराहा की तरफ से अब्दुल हमीद चौराहा होकर नेहरू चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से बांये कटाई पुल, अर्जुनगंज बाजार अथवा लालबत्ती चौराहा से दाहिने सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। 
  • कुंवर जगदीश चौराहा की तरफ से सूर्या खेल परिसर, छप्पन चौराहा, करियप्पा चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लोको चौराहा अथवा जेल हाउस चौराहा अथवा फतेहअली चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • करियप्पा चौराहा की तरफ से छप्पन चौराहा, सूर्या खेल परिसर की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालकुर्ती तिराहा, सुभानीखेड़ा चौराहा अथवा नेहरू चौराहा, अब्दुल हमीद चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • बाल्मीकी चौक चौराहा की तरफ से अटल रोड तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सदर ओवरब्रिज अथवा नेहरू चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • करियप्पा चौराहा से कुॅवर जगदीश चौराहा के मध्य समस्त प्रकार का यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। आवश्यकतानुसार जेल हाउस चौराहा से कुंवर जगदीश चौराहा की तरफ यातायात प्रतिबन्धित किया जायेगा।
  • तोपखाना बाजार से रेसकोर्स रोड की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा। 
  •  नीलमथा की तरफ से 11 जीआरसी गेट की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नीलमथा गेट से स्वींमिंग पूल के पीछे तिराहे से एएमसी हाउस गेट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • 11 जीआरसी गेट की तरफ आने वाला सामान्य यातायात स्वींमिंग पूल के पीछे तिराहे से होकर नीलमथा अथवा एएमसी हाउस गेट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे तथा स्वींमिंग पूल के पीछे तिराहे से 11 जीआरसी गेट की तरफ यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।
BAND SYMPHONY  कार्यक्रम के दौरान इन मार्गो़ पर रहेगा डायवर्जन
  •  अम्बेडकर उद्यान चौराहा से अम्बेडकर पार्क/1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात अम्बेडकर उद्यान चौराहा से बांये सहारा स्टेट अथवा अम्बेडकर उद्यान चौराहा से दाहिने डिगडिगा चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। 
  • 1090 चौराहा से अम्बेडकर पार्क/अम्बेडकर उद्यान चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • ताज अण्डरपास से अम्बेडकर पार्क/अम्बेडकर उद्यान चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ताज होटल के सामने से, समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
WREATH LAYING कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर परिवर्तन
  • लालबत्ती चौराहा से अब्दुल हमीद चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से बांये कटाई पुल, अर्जुनगंज बाजार अथवा लालबत्ती चौराहा से दाहिने सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। 
  • करियप्पा चौराहा से नेहरू चौराहा, अब्दुल हमीद चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात करियप्पा चौराहा से बांये अटल रोड तिराहा, बाल्मीकी चौक चौराहा से अब्दुल हमीद चौराहा अथवा छप्पन चौराहा, कुॅवर जगदीश चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • .कार्यक्रम के दौरान (समय 09.45 बजे से 10.15 बजे तक) अब्दुल हमीद चौराहा से करियप्पा चौराहा तक एवं अटल रोड तिराहा से अब्दुल हमीद चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।   
VETERANS DAY कार्यक्रम के दौरान यहां रहेगा डायवर्जन
  • .लालबत्ती चौराहा से अब्दुल हमीद चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबत्ती चौराहा से बांये कटाई पुल, अर्जुनगंज बाजार अथवा लालबत्ती चौराहा से दाहिने सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे। 
  • करियप्पा चौराहा से नेहरू चौराहा, अब्दुल हमीद चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात करियप्पा चौराहा से बांये अटल रोड तिराहा, बाल्मीकी चौक चौराहा से अब्दुल हमीद चौराहा अथवा छप्पन चौराहा, कुॅवर जगदीश चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
  • कार्यक्रम के दौरान (समय 09.30 बजे से 11.15 बजे तक) अब्दुल हमीद चौराहा से करियप्पा चौराहा तक एवं अटल रोड तिराहा से अब्दुल हमीद चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।


                                     

यह भी पढ़े - रोहित पांडेय हत्याकांड : बलिया पुलिस को मिली सफलता, 25 हजारी दो अभियुक्त गिरफ्तार

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts