लखीमपुर खीरी: युवक के दोस्त ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

On

लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र में साथी चालक ने अपने दोस्त के घर जाकर उसकी मां को कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को कई बार अपनी हवश का शिकार बना चुका है। पीड़ित महिला ने जब उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  थाना नीमगांव क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पुत्र ट्रक चालक है। थाना फरधान क्षेत्र के गांव रौसा निवासी चालक रियासत उसके पुत्र का दोस्त है। आरोप है कि जुलाई 23 को आरोपी रियासत पुत्र के साथ उसके घर आया। रात में कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बनाई।

यह भी पढ़े - बलिया एसपी ने बैरिया SHO को किया लाइनहाजिर, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को मिली जिम्मेदारी

उसके बाद से वह महिला को ब्लैक मेल कर उसकी आबरू से खिलवाड़ करता रहा। महिला जब भी विरोध करती तो आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।  महिला का कहना है कि परेशान होकर जब उसने आरोपी की बात नहीं मानी तो उसने वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़ित ने आरापी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसअ ो अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts