प्रेमिका के पति का हत्यारोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, BSA ने किया सस्पेंड

On

देवरिया : प्रेमिका के पति की हत्या के सह आरोपी प्रधानाध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबित कर दिया है।

देवरिया : प्रेमिका के पति की हत्या के सह आरोपी प्रधानाध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार की शाम की। वहीं, विभागीय गलियारे में गुरुजी के इस कारनामे की खूब चर्चा हो रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 28 जून को बिहार के सिवान जनपद के मैरवा थाना क्षेत्र के जनिया निवासी चंद्रमा सिंह का शव भाटपाररानी थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी गांव के बाहर मिला था। मृतक की अहिरौली तिवारी में ससुराल भी थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर खुलासे में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया तो सभी दंग रह गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सुधा सिंह व उसके प्रेमी अहिरौली तिवारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़े - एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी स्लीपर बस, दो की मौत...50 से अधिक यात्री घायल

पूछताछ में सुधा ने बताया कि खामपार थाना क्षेत्र के जावाडीह निवासी प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव से उसके संबंध हैं। वर्ष 2010 से सुभाष इस गांव में तैनात है और वर्ष 2014 में उनके पत्नी का निधन हो गया। इसी विद्यालय में सुधा की मां रसोइया भी है। इसलिए सुधा भी अक्सर यहां आती जाती रहती थी। बताया जा रहा है कि पहले सुधा की शादी एक शिक्षक से हुई थी, जिसे बाद में उसने छोड़ दिया। इसके बाद सुभाष ने ही रूपये खर्च कर चंद्रमा से उसकी शादी कराई थी। इधर दोनों के बीच संबंध बहुत मधुर हो गए थे। मृतक दामाद चंद्रमा सिंह विदेश रहता था। घर आने पर वह पत्नी सुधा को मायके से विदा कराकर घर ले जाना चाहता था। परंतु सुधा जाना नहीं चाह रही थी।

25 जून की रात चंद्रमा जब ससुराल में पत्नी से मिलने आया तो उसने प्रेमी सुभाष को बुला लिया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद श्मशान घाट के पास निर्जन स्थान पर ले जाकर शव को झाड़ी में छिपा दिया था। हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने चंद्रमा सिंह का सड़ा गला शव बरामद किया था। रविवार को भाटपार रानी थाना प्रभारी टीजे सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए प्रधानाध्यापक को उसकी प्रेमिका के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने दोनों को चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इधर हत्या के केस में प्रधानाध्यापक के जेल जाने के बाद बीईओ भाटपाररानी संजीव कुमार सिंह ने उनके निलंबन की संस्तुति बीएसए से की।बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय अहिरौली तिवारी के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर हत्या का केस दर्ज एवं जेल में निरुद्ध होने पर यह कार्रवाई की गई है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts