UP Board Exam: 15 फरवरी तक‌ केंद्रों पर पहुंच जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

On

गोंडा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं 15 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जायेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसे लेकर व्यवस्था बनाने में जुटा है। जिले में अब तक‌ 5.96 लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। अब सिर्फ 28 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का आना शेष रह गया है। वह भी जल्द ही जिले को मिल जायेंगी। इसके बाद उन्हें केंद्रों पर पहुंचाने का काम प्रारंभ हो जायेगा। 

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आगामी 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 143 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस बार की परीक्षा में कुल 92072 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 51477 व इंटरमीडियट के 40595 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए जिले को 6.24 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़े - इन मांगों के समर्थन में छात्रों ने जेएनसीयू परिसर में बुलंद किया आवाज

इनमें हाईस्कूल के लिए 2.60 लाख ए कॉपी व 1.04 लाख बी कॉपी तथा इंटर मीडियट के लिए 2 लाख ए कॉपी व 60 हजार बी कॉपी मंगायी गयी है। अब तक करीब 5.96 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी है। सिर्फ 28 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का आना शेष रह गया है। 

उम्मीद है कि वह भी एक दो दिन में आ जायेंगी। इसके बाद इन उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 15 फरवरी तक‌ सभी उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंची दी जायेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।  

फैक्ट फाइल
हाईस्कूल                                      
संस्थागत बालक - 27038
संस्थागत बालिका- 24209
व्यक्तिगत बालक- 156
व्यक्तिगत बालिका- 74
कुल योग - 51477

इंटरमीडियट
संस्थागत बालक- 20795
संस्थागत बालिका-18047
व्यक्तिगत बालक- 1200
व्यक्तिगत बालिका- 553
कुल योग - 40595

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts