प्रेमी युगल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Deoria News : लार थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार किया है। प्रेमी और प्रेमिका 20 दिन पहले फरार हो गए थे। इस मामले में प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छापेमारी कर रही थी।

थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को गांव का ही एक युवक 20 जनवरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच किसी ने सूचना दी कि युवक, युवती के साथ मुंबई में रह रहा है। पुलिस टीम मुंबई पहुंच कर युवक को युवती के साथ गिरफ्तार कर दोनों को थाने लेकर चली आई। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया युवती ढूंढ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े - शिक्षिका ने शिक्षक पर लगाया अश्लील बातें करने का आरोप

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software