बरेली: महिला की गोली मारकर हत्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस

On

बरेली/गुलड़िया: सिरौली क्षेत्र में एक महिला की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। गोली इतनी करीब से लगी है कि महिला का सीना चीरते हुए दीवार में जा घुसी। महिला के मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बडागांव निवासी शशिबाला (30) सोमवार को अपने घर में थी। उनके पति नन्हे खेत में भेड़ चराने गए थे। दोपहर 4 बजे के करीब उनकी पत्नी के सीने में गोली लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई दुर्गेश की सूचना पर वह घर पहुंचे जहां देखा कि पत्नी बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। बेड पर ही तमंचा पड़ा हुआ था। गोली सीने से पार होकर दीवार में जा घुसी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाते हुए सैंपल लिए। सीओ आंवला दीपशिखा अहिवरन सिंह और एसपी क्राइम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल पर पूछताछ की।

यह भी पढ़े - बलिया : नहीं बचेंगे रोहित पांडेय हत्याकांड के हत्यारोपी, होगी कड़ी कार्रवाई

महिला के मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप गाया कि शशिवाला का सास और पति से आए दिन विवाद होता था। उसने पति और देवर पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। गांव के लोगों में चर्चा है कि गोली लगने से पहले महिला का देवर से विवाद हुआ था। देवर ने ही गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं पुलिस भी इसे प्रथम दृष्टया हत्या मान कर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सिरौली इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts