Bareilly Road Accident: बरेली में सड़क हादसों ने ली 3 की जान, रिटायर्ड दरोगा घायल, मचा कोहराम

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार तीन अलग-अलग हादसों में तीन की मौत हो गई। इससे मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। इसके साथ एक दारोगा घायल हो गया। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ओवरब्रिज हादसे में मौत

शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार गांव निवासी हरीश मौर्य (26 वर्ष) की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि हरीश एक मोबाइल फोन कंपनी के सिटी कार्यालय में काम करता था। वह कंपनी के सिटी ऑफिस से ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। शाहामतगंज ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल हरीश को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, और उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी, जो अस्पताल पहुंचे। हालत में सुधार न होने पर दूसरे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो बच्चों का पिता था। उसकी पत्नी ज्योति का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े - दिनदहाड़े गोली मारकर प्रिंसिपल की हत्या, कार रुकवा कर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की मौत

बरेली देहात के बहेड़ी थाना क्षेत्र के धीमरी गांव निवासी संतोष कुमार (30 वर्ष) को नवाबगंज थाना क्षेत्र के चुरेली मार्ग पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे संतोष कुमार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह नवाबगंज निवासी अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने बाइक से निकला था, लेकिन चुरेली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, और टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन से दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्लाईवुड फैक्ट्री कर्मी की मौत

शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी जगबीर (50 वर्ष) की सीबीगंज थाने के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि जगबीर परसाखेड़ा सीबीगंज स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते थे, और ड्यूटी पर जाने के लिए घर से साइकिल से निकले थे। मगर, थाने के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऑटो की टक्कर से रिटायर्ड दारोगा घायल

शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा संतोष कुमार राठौर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वह सुबह स्कूटी से अपने घर से बाहर निकले थे, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद 84 घंटा मंदिर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software