Bareilly News: बरेली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड,रास्तों पर भरा पानी, फसलों को होगा नुकसान

बरेली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।बूंदाबादी से ठंड बढ़ गई है। रास्तों में पानी भर गया है।इसके साथ ही फसलों को नुकसान होने की उम्मीद है।

Bareilly News : एक बार फिर बरेली के मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार सुबह घने बादलों के साथ बारिश होने लगी। इससे ठंड बढ़ गई, तो वहीं सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। जिसके चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। कृषि वैज्ञानिकों ने बूंदाबादी के बाद बारिश से गेंहू, और आलू की फसलों को नुकसान की उम्मीद जताई जा रही।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश

बरेली में 31 जनवरी, और एक फरवरी को भी बारिश हुई थी। मगर, अब एक बार फिर पहाड़ों पर पहुंचे सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने लगी है। यह बारिश सोमवार को भी होने की उम्मीद है।बारिश, और ओलावृष्टि का दौर चलता रहेगा। प्रदेश के तराई वाले इलाकों में बारिश, और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय असर दिखाई देगा।

यह भी पढ़े - बलिया में 6 लाख की शराब बरामद, अनुज्ञापी और सेल्समैन समेत 9 पर मुकदमा ; गोदाम सील

तेज हवा के साथ बारिश

शनिवार को अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मगर, रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान घटकर 14 डिग्री, और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की झोंकेदार हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद है। मेघ गर्जन, और वज्रपात की संभावना है। इससे झोपड़ी, पेड़ों और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई है। इसके साथ ही गेंहू, और आलू को फसलों को सबसे अधिक नुकसान होने की उम्मीद है।

वेस्ट यूपी में बारिश की उम्मीद

बरेली के साथ ही वेस्ट यूपी में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन तक सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, संभल, बदायूं आदि आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software