Bareilly News: बरेली में एक साथ जली चार चिताएं, मातम में बदलीं होली की खुशियां, हर कोई गमजदा

On

Bareilly news : उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के हल्दी खुर्द गांव में एक साथ तीन चिताएं जलने से हर कोई गमजदा हो गया। हर किसी की आंखें नम थीं। इसके साथ ही चौथी मृतक नव विवाहिता का अन्तिम संस्कार मिलक थाना क्षेत्र के करपिया हप्पू गांव में किया गया। इनकी मौत शनिवार को एक सड़क हादसे में हुई थी। 

डंपर ने ट्राली में मारी थी टक्कर, चार की गई जान, 16 घायल

यह भी पढ़े - Fatehpur News: कटीले तार में फंसकर गिरा किसान...जिंदा जलने से हो गई मौत, पत्नी का हो चुका देहांत

यह सभी लोग हल्दी खुर्द गांव से मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव बच्चे की खुशी में छोछक लेकर गए थे। ट्रैक्टर ट्राली में बच्चों, और बड़ों के साथ करीब 20 लोग थे। यह सभी कार्यक्रम निपटा कर वापस घर लौट रह थे। इसी दौरान रामपुर जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के पास हरियाणा पंजाब ढाबे के सामने ट्रैक्टर का डीजल खत्म हो गया। जिसके चलते ट्रैक्टर हाईवे पर ही बंद हो गया। इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्रॉली को रोड पर डिवाइडर के सहारे खड़ा कर डीजल लेने पेट्रोल पंप पर चला गया। इसमें बाकी सभी लोग ट्रॉली में बैठे थे। इसी दौरान मिलक की ओर से बरेली दिशा की ओर आ रहे डंपर ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से डंपर पलट गया ।इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही करीब दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी

हादसे में इनकी गई जान

दिल्ली हाइवे पर सड़क हादसे में रवि यादव (14 वर्ष), रामवती देवी (45 वर्ष), कविता यादव (15 वर्ष), और सावित्री देवी (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें रवि यादव और कविता यादव चचेरे भाई बहन थे। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा जोगराज, आरती, अंकुल, अंजलि, सोनू, सोनाक्षी, रमन आदि घायल हो गए। उनको मिलक के नगर स्वास्थ्य केंद्र भर्ती में कराया गया। इसके बाद परिजनों ने मिलक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें भी कई लोगों की हालत गंभीर है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment