बलिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर, जानिए इनकी अपराधिक History

On

Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नरही पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने दो देशी तमंचा .315 बोर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में चालान न्यायालय कर दिया।

थाने के उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह हेड कां. दुर्गा दत्त राय व कां. राहुल यादव क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबीर की सूचना पर सोहांव पेट्रोल पम्प के पास से धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र स्व. नन्द लाल राजभर (निवासी : पिपरा खुर्द, नरही, बलिया) व मकसुदन राजभर पुत्र स्व. मोती राजभर (निवासी : पिपरा खुर्द, नरही, बलिया) को गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़े - जानिएं कौन हैं IPS विक्रांत वीर, जिन्हें बनाया गया है बलिया का पुलिस कप्तान

अभियुक्त सुनील कुमार का आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 244/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही जनपद बलिया।

2.मु0अ0सं0 242/23 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986।

3.मु0अ0सं0 64/23 धारा 302/504 भादवि थाना नरही जनपद बलिया।

अभियुक्त मकसुदन राजभर आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0 244/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही जनपद बलिया 

2.मु0अ0सं0 242/23 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 

3.मु0अ0सं0 64/23 धारा 302/504 भादवि थाना नरही जनपद बलिया 

4.मु0अ0सं0 42/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नरही जनपद बलिया।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts