चंद्रयान 3 को लेकर बलिया में जबरदस्त उत्साह : प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने विक्रम लैंडर के मॉडल की कराई सेफ लैंडिंग

On

Chandrayan 3 : भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज लैंड करेगा। वही इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर की लैंडिंग के साथ ही विश्व में एक नया इतिहास रचेंगे। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। शासन की ओर से शाम 5.15 से 6.15 तक स्कूलों में चंद्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाने का निर्देश दिया गया है। 

इस बीच, बलिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का न सिर्फ मॉडल तैयार किया, बल्कि काउंटडाउन के साथ बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा, जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को 25 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की सतह पर उतारेंगे।

यह भी पढ़े - चाचा की लाइसेंसी रिवाल्वर से छात्र ने खुद को मारी गोली, मौत

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय का कहना है कि चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सभी दुआएं मांग रहे हैं। देश में खुशी का माहौल है। विक्रम लैंडर के मॉडल को तैयार कर बच्चों को यह बताने की कोशिश की गई है कि कितनी मुश्किलों का सामना करके वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतारने वाले हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भारत माता की जय के नारे के साथ देश के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी। कहा कि भारत का विक्रम लैंडर सफलता के साथ लैंड करें और भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला देश बने।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts