02 से 05 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी ये ट्रेनें, बलिया से चलने वाली गाड़ियां भी प्रभावित

On

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के खुरहट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 

निरस्तीकरण

यह भी पढ़े - बलिया एसपी ने बैरिया SHO को किया लाइनहाजिर, राजेन्द्र प्रसाद सिंह को मिली जिम्मेदारी

-बलिया से 02 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

-शाहगंज से 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

-बलिया से 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

-शाहगंज से 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

-आनन्द विहार टर्मिनल से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15026 आनन्द विहार टर्मिनल-मऊ एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा आजमगढ़-मऊ स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी।  

-मऊ से 26 सितम्बर, 01 एवं 03 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन से चलाई जायेगी तथा मऊ-आजमगढ़ स्टेशनों के बीच निरस्त रहेगी।  

रि-शिड्यूलिंग

-दरभंगा से 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी दरभंगा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। 

-छपरा से 26, 27, 29, 30 सितम्बर, 01, 03 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस छपरा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

नियंत्रण

-दरभंगा से 25, 27, 30 सितम्बर, 02 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।  

-अजमेर से 25, 26, 28 सितम्बर, 02 एवं 03 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

-अमृतसर से 25, 27, 30 सितम्बर, 02 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 130 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

-जयनगर से 26, 29 सितम्बर, 01 एवं 03 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी मार्ग में 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।  

-सूरत से 25, 27, 28 सितम्बर, 02 एवं 04 अक्टूबर, 2023 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts