सुशील कुमार पांडेय बनें सपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, शैलेष सिंह जिला सचिव

On

Ballia News : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने पार्टी के कद्दावर नेता बांसडीहरोड इलाके के बभनौली निवासी सुशील कुमार पांडेय 'कान्हजी' को पार्टी का मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता मनोनीत किया है। कान्हजी वर्तमान में सपा के जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे थे। वहीं, संगठन के जिला कार्यकारिणी में बिन्हा निवासी बच्चा लाल फौजी को उपाध्यक्ष तथा कर्णछपरा निवासी शैलेश सिंह को जिलासचिव नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुशील कुमार पांडेय कान्हजी टीडी कालेज छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रदेश स्तर पर शिक्षक नेता भी हैं। स्थापना काल से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने पूर्व में भी सपा के जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाई है। वहीं, नरेश उत्तम पटेल द्वारा सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव को भेजे पत्र में सुशील कुमार पाण्डेय के बच्चालाल फौजी को जिला उपाध्यक्ष व करन छपरा निवासी शैलेश सिंह को जिला सचिव के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने अपेक्षा किया है कि उक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी संभालने से संगठन इकाई को और अधिक मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़े - बलिया के शिक्षामित्रों की हुंकार, कमेटी की रिपोर्ट लागू करें सरकार : पंकज 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts