Road Accident In Ballia: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

On

बांसडीह, बलिया : बांसडीह- बेरुआरबारी सड़क मार्ग पर असेगा गांव के समीप ईट भट्ठे के पास तेज रफ्तार दो पहिया वाहन असंतुलित  होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते  मृतक के घर कोहराम मच गया। चिकित्सकों नें शव को जिला चिकित्सालय के मर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया।

बांसडीह कस्बे के वार्ड नं. 11 निवासी अवनीश चौरसिया (32) पुत्र महेश चौरसिया बेरुआरबारी की तरफ से दो पहिया वाहन से अपने घर आ रहे थे। असेगा मोड़ से सटे ईट भट्ठे के पास अचानक मोटरसाईकिल असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज होने से आसपास के लोगो ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दिया। एंबुलेंस द्वारा घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पहुंचाने के साथ ही उसके पैकेट से मिले मोबाइल फोन के जरिये घटना की सूचना परिजनों को दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरो ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बलिया रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की एक वर्ष की अबोध पुत्री है। वहीं मृतक की पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है।

यह भी पढ़े - बलिया में ADG और DIG का छापा : अवैध वसूली का भंडाफोड़, नरही थानाध्यक्ष के साथ कोरंटाडीह पुलिस चौकी सस्पेंड ; दो पुलिसकर्मियों समेत 18 गिरफ्तार

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts