चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में बलिया के रजत प्रताप ने निभाई अहम भूमिका

On

Ballia News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। पूरा देश इस समय खुशियों के माहौल में डूबा हुआ है। ISRO के इस सफल मिशन में बलिया के रजत प्रताप सिंह का भी अहम रोल रहा है। बलिया के सिताबदीयार के लाला टोला के रहने वाले रजत प्रताप सिंह चंद्रयान-3 में बतौर रॉकेट के कंट्रोलिंग टीम में क्वालिटी कंट्रोलिंग का जिम्मा संभाला।

उन्होंने ऑनबोर्ड सॉफ्टवेयर के क्वालिटी कंट्रोल को हैंडल किया। इसी सॉफ्टवेयर की मदद से चंद्रयान लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था। पृथ्वी की कक्षा में पहुंचाने वाले रॉकेट की कंट्रोलिंग करके रजत इस मिशन का हिस्सा बनें। बता दें कि इससे पहले रजत चंद्रयान 2 का भी हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़े - Kanpur: सीसामऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं में बगावत के सुर, ‘बाहरी’ के खिलाफ हल्ला, क्षेत्रीय चेहरे को ही उतारने की मांग

उस समय उन्होंने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में मौजूद रहकर अंतरिक्ष में पेलौड और उपग्रह के अलग होने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया था। रजत ने इसरो की अखिल भारतीय परीक्षा में अव्वल रैंक हासिल की थी। इसी के बाद से वे इसरो के साथ काम कर रहे हैं। वहीं चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद रजत काफी खुश हैं।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts