प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने एक बार फिर बढ़ाया बलिया का मान, आइडियल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Ballia News : राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। इनका नाम पुस्तक संपादन के लिए आइडियल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नव प्रज्ञा काव्य फाउंडेशन के अंतर्गत सुपर-50 संपादक एवं लेखक ग्रुप बनाया गया है। इसके वह भी सदस्य हैं। इस ग्रुप ने रिकॉर्ड एक माह में 50 विषयों पर आधारित पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है।

इसी के तहत प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने पुस्तक जिंदगी का सफर का संपादन किया है। इसके लिए उनका नाम आइडियल बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया। प्रतिमा उपाध्याय शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली में बतौर प्रधानाध्यापिका कार्यरत हैं। तीन वर्ष पहले उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़े - लखनऊ: चक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software