Nikay Chunav Result: सपा से मनियार नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं राजमिस्त्री की पत्नी, चितबड़ागांव में खिला कमल

On

UP NIkay Chunav Result: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए वोटों की गिनती जारी है। बलिया जिले की तीन नगर पंचायतों में सपा ने जीत हासिल की है.

Ballia:  उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है। अधिकांश नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में भाजपा आगे चल रही है। बलिया जिले के मनियार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा प्रत्याशी रितु देवी ने 1609 मतों से जीत हासिल की. उन्हें कुल 4918 वोट मिले थे। जबकि, बीजेपी प्रत्याशी बुचिया देवी को 3309 वोट मिले थे.

नगर पंचायत मनियार अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित थी। इस पद के लिए सपा ने इंटरमीडिएट पास राजमिस्त्री नथुनी गौड़ की पत्नी रितु देवी को सपा प्रत्याशी बनाया था. शनिवार को हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी ने सुबह से ही बढ़त बनाए रखी. अंत तक वे अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को हराती रहीं।

यह भी पढ़े - बलिया कोतवाल संजय सिंह लाइनहाजिर

अंतत: अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। रितु देवी ने जीत का श्रेय पूर्व सभापति ब्रह्मशक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को दिया. विजयी प्रत्याशी रितु देवी ने कहा कि मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत सभी शीर्ष नेताओं की आभारी हूं.

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts

ताजा समाचार

बलिया में DIG ने की समीक्षा बैठक : बोले- माफियाओं तथा सूदखोरों के विरुद्ध हों कठोर कार्रवाई, अभ्यस्त अपराधियों की खोले हिस्ट्रीशीट और... 
बलिया सड़क हादसे में एक और छात्र की मौत, मृतक संख्या हुई दो
Fatehpur Crime: महिला की खुदकुशी के बाद पति पर हमला...सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
गोंडा: फातिमा स्कूल में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
Fatehpur News: खेत में दवा छिड़कते समय सात किसान बेहोश...PHC में इलाज के लिए कराया गया भर्ती
बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई लोगों पर कर चुका है हमला
IPS Transfer: दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, हटाए गए गाजियाबाद के DCP विवेक चंद्र यादव