बलिया : संगीन आरोप में नासिर गिरफ्तार
By Ballia Tak
On
बलिया : उभांव थाना पुलिस ने धारा 308 भादवि में वांछित अभियुक्त नासिर पुत्र एनामुल हक (निवासी : पिपरौली बड़ागांव, उभांव, बलिया) को गिरफ्तार किया है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक बलजीत भारद्वाज मय हमराह कां. मनीष जायसवाल व कां. देवा साहनी द्वारा मुखबीर की सूचना पर धारा 308 भादवि से संबंधित अभियुक्त को उसके गांव पिपरौली बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान पुलिस ने न्यायालय किया गया।
Comments