बलिया में प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम !

Ballia News : मनियर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले प्रेमी युगल ने मंगलवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते जानकारी हो जाने से दोनों की जान बच गयी। प्रेमी सदर अस्पताल में भर्ती है, जबकि प्रेमिका का इलाज निजी डॉक्टर से कराया गया।

बताया जा रहा है कि अलग-अलग गांवों के रहने वाले युवक व युवती में लम्बे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। काफी दिनों तक दोनों दुनियां की नजरों से छिपते-छिपाते मिलते रहे। धीरे-धीरे इसकी जानकारी गांव-घर के लोगों को भी हो गयी। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों का मिलन जारी था। चर्चाओं पर गौर करें तो दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन उनके घरवाले राजी नहीं थे।

यह भी पढ़े - बलिया : पोस्टमार्टम के बाद मिले युवक का शव लेकर ग्रामीणों ने रोकी रफ्तार

चर्चाओं के अनुसार इससे नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या करने की योजना बनायी। मंगलवार को युवक अपने घर में फंदे से झूल गया, जबकि लड़की ने अपने घर में विषाक्त खा लिया। संयोग की बात यह कि समय रहते दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हो गयी। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। वहीं, युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। दोनों खतरे से बाहर हैं। मनियर थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने इस तरह की किसी प्रकार की घटना की जानकारी से इंकार किया है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software