Heatwave: बलिया से मुंबई जा रहे युवक की ट्रेन में मौत, लू से मौत की आशंका

On

बलिया: गांव से काम की तलाश में मुंबई गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक मुंबई में मजदूरी का काम करता था।

बलिया: गांव से काम की तलाश में मुंबई गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गयी. मृतक मुंबई में मजदूरी का काम करता था। वह पिछले महीने ही गांव आया था और मुंबई लौटते समय उसकी मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय संजय राम सरयां गांव का रहने वाला है. मुंबई में काम करने के बाद वह अपने गांव पहुंचा। गांव में रहने के बाद वह अपने जीजा के साथ मुंबई जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ। ट्रेन बलिया से वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन पहुंची। जहां स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही संजय को घबराहट के साथ तेज प्यास लगी। वह पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतर गया।

यह भी पढ़े - बलिया में मासूम बालिका से दुष्कर्म, 28 साल के आरोपी युवक को मिली 25 साल की सजा

कई मिनट बीत जाने के बाद भी संजय ट्रेन में नहीं आया और ट्रेन के छूटने का समय हो गया था। तभी उसके जीजा ने जाकर देखा कि संजय स्टेशन पर गिर पड़ा है। लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को हीट स्ट्रोक की आशंका थी। मृतक युवक के तीन छोटे बच्चे। हैं। पत्नी का बुरा हाल है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts