जंतर मंतर के लिये कूच पर निकला पूर्व सैनिक संगठन का जत्था

On

बैरिया (बलिया)। पूर्व सैनिक संगठन मुरली छपरा के सेवानिवृत जवान गुरुवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली के जंतर मंतर के लिये कूच किये।

बैरिया (बलिया)। पूर्व सैनिक संगठन मुरली छपरा के सेवानिवृत जवान गुरुवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से सद्भावना एक्सप्रेस से दिल्ली के जंतर मंतर के लिये कूच किये। सेना से अवकाश प्राप्त सूबेदार मेजर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से वन रैंक वन पेंशन की मांग फौजी भाइयों द्वारा किया जा रहा है। बैरिया व बलिया से काफी संख्या में हमारे पूर्व सैनिक संगठन के साथियों ने जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में पूर्व में भी भाग लिये थे।

संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के निर्देशन व अगुवाई में पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य व पदाधिकारीगण इस एफ डब्लूए के विशाल धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। दिल्ली रवाना होने वालों में पूर्व सैनिक देवीशंकर सिंह, दयानंद सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, शारदानंद सिंह, भोला सिंह सुबेदार मेजर (रि0) शैलेंद्र सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक सुरेमनपुर स्टेशन से महारैली के लिये रवाना हुये।

यह भी पढ़े - बलिया : 'मां के नाम' मोहगनी का 151 पौधा लगाकर खंड शिक्षा अधिकारी ने दिया यह संदेश

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts