नहीं रही पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की मां, आज होगा अंतिम संस्कार

Ballia News : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की मां रमुनी देवी पत्नी स्व. विश्वनाथ तिवारी का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की अवस्था में डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में मंगलवार को अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की प्रातः 10 बजे महावीर घाट बलिया पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दे कि मूल रूप से बहुआरा, बिगहीं निवासी किसान स्व. विश्वनाथ तिवारी का पूरा परिवार टैगोर नगर बलिया स्थित आवास पर रहता है। इनके तीन पुत्रों में कमलेश तिवारी  सेवानिवृत अध्यापक, दिनेश तिवारी उद्योगपति व उपेंद्र तिवारी पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता है। 
 
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software