बलिया : पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बलिया : पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के निर्देशन में दुबहड पुलिस को अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सफलता मिली है.
बलिया : पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के निर्देशन में दुबहड पुलिस को अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्रतिबंधित करते हुए कोर्ट में चालान पेश किया।
दुबहड थाने के उपनिरीक्षक धर्मदेव सिंह मय हमराही द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भीम सिंह पुत्र स्व. तेजनारायण सिंह (दुबहर, बलिया निवासी) को सोमवार सुबह जनादी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। भीम के कब्जे से एक देसी पिस्तौल .303 बोर और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर के अलावा कॉम. धर्मेंद्र यादव और आलोक सिंह शामिल थे।
Comments