Ballia: भाजपा बेरुआरबाड़ी मंडल कार्यसमिति की बैठक आज संपन्न हो गई।

On

सुखपुरा। भाजपा बेरुआरबाड़ी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में द्वारका हॉल में हुई.

सुखपुरा। भाजपा बेरुआरबाड़ी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में द्वारका हॉल में हुई. मंडल कार्यसमिति की बैठक में विधायक केतकी सिंह मुख्य अतिथि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोरमा गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहीं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर पुष्प अर्पित करने के बाद औपचारिक रूप से मंडल कार्यसमिति की बैठक शुरू हुई.

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक केतकी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हर जगह समान विचारधारा वाले लोगों की सक्रियता प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आवश्यक है. कहा कि भाजपा मजबूत है तो उसका सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को है। मनोरमा गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। उनकी मेहनत और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमें अपनी सक्रियता बनाए रखनी होगी।

यह भी पढ़े - बलिया का चर्चित हत्याकांड : रोहित पांडेय के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बोले...

प्रमोद सिंह ने एकात्म मानववाद के दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें समस्त विश्व की समस्याओं का समाधान है। कहा कि आज राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार के कारण तमाम योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।

इस मौके पर रामायण सिंह, नितेश सिंह, दीपक सिंह, प्रकाश उपाध्याय, राकेश गुप्ता, प्रकाश पाण्डेय, रंधा सिंह, बसंत सिंह, मनोज सिंह, उमेश सिंह, विनोद पटवा, वृजू साहनी, मेराज अंशारी, राजेश सिंह प्यारे लाल चौहान, केशव सिंह , राजन सिंह, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रकाश उपाध्याय ने किया।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts