बलिया पुलिस को सोनापाली मोड़ पर मिली सफलता
By Ballia Tak
On
Ballia News : पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के निर्देशन में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से दो गोवंश बरामद किया है। अभियुक्त को धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11(1) (घ) पशु क्रुरता अधिनियम में पाबंद कर चालान न्यायालय किया गया।
नगरा थाने के उप निरीक्षक मुन्नालाल यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुखबीर की सुचना पर अभियुक्त रामाज्ञा यादव पुत्र नन्हक यादव (निवासी : भण्डारी थाना नगरा जनपद बलिया) को 02 गोवंश (बछड़ा) के साथ सोनापाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मुन्ना लाल यादव, हेड कां. रामजीत यादव व कां. प्रिंस प्रजापति शामिल रहे।
Comments