बलिया पुलिस को मिली सफलता, चार वारंटी गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय सीजेएम बलिया द्वारा निर्गत एनवीडब्ल्यू के क्रम में चार वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी सुभाष चौहान पुत्र स्व. राम अवतार चौहान (निवासी : चाण्डी सरांय सम्भल, थाना नगरा), सतेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह (निवासी : चाण्डी सरांय सम्भल, थाना नगरा), श्यामलाल पुत्र केशव (निवासी : त्रिलोकमन्दा, थाना नगरा) व संजय राम पुत्र बासगीत चौहान (निवासी : अतरौली करमौता, थाना नगरा) को पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक छुन्ना सिंह व समरेन्द्र कुमार मिश्र, हेड कां. जय प्रकाश पटेल व प्रेमशंकर पटेल, कां. विवेक कुमार मौर्या व शिवम पटेल शामिल रहे।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software