Ballia News : खेत में घास काट रही महिला को मारी गोली

On

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर मौजा स्थित खेत में घास काट रही महिला को किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने महिला को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, दिनदहाड़े गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कम्प मच गया। 

बैरिया थाना क्षेत्र के हेमन्तपुर निवासी फुलमतिया देवी (70) पत्नी शीतल यादव शनिवार दोपहर बाद मक्का के खेत में घास काट रही थी, तभी किसी ने उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी सोनबरसा पर मौजूद चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर अशोक कुमार ने बताया कि घायल महिला खेत में घास काट रही थी। इस बीच, किसी ने नीलगाय मारने वालों को बुलवाया था, जो खेतों में नील गाय मार रहे थे। नील गाय को मारने के क्रम में चलाई गई गोली महिला को लग गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े - हैंडपंप खराब होने से बच्चों व स्टाफ को पेयजल की हो रही समस्या; कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts