Ballia News : पत्नी से संबंध टूटने का दर्द नहीं झेल सका युवक

On

सिकंदरपुर, बलिया। शादी के छह महीने बाद ही एक युवक फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव का है।

सिकंदरपुर, बलिया। शादी के छह महीने बाद ही एक युवक फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मैनापुर गांव का है। घटना की वजह साफ नहीं है, लेकिन चर्चाओं में पत्नी से संबंध विच्छेद होना बताया जा रहा है। उधर घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि विशाल कन्नौजिया (26) पुत्र विजय कन्नौजिया की शादी फरवरी 2023 में मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी प्रियंका पुत्री मंगलदेव से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका ससुराल आई, फिर 15 दिन बाद पग फेराई का बहाना बनाकर मायके चली गई। तब से विशाल पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था। कई बार पत्नी और उसके परिजनों से इस सिलसिले में बात भी की, लेकिन वे टाल मटोल कर रहे थे।

यह भी पढ़े - बलिया : वन विभाग ने पकड़ी दो ट्राली महुआ के हरे पेड़ की लकड़ी, फिर...

इस बात को लेकर पत्नी-पत्नी में अक्सर तकझक होती रहती थी, जिसको लेकर विशाल काफी परेशान था। इसी बीच करीब दस दिन पहले दोनों का संबंध विच्छेद हो गया। तभी से विशाल डिप्रेशन का शिकार हो गया था। इसी बीच शुक्रवार को जब परिवार के सदस्य अपने अपने कमरे में थे, उसी समय मौके का फायदा उठाकर उसने मौत को गले लगा लिया। 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts