Ballia news: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए विशेष अभियान 5 जून से शुरू होगा

On

बलिया न्यूज : अप्रैल 2019 से पहले सभी निजी वाहनों पर फरवरी से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य हो गई है।

बलिया न्यूज : अप्रैल 2019 से पहले सभी निजी वाहनों पर फरवरी से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य हो गई है। पांच जून से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने पर सख्ती होगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी जीरा बस्ती स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के आरआई राजभूषण चौधरी ने दी.

आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि व्यवसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता अप्रैल 2021 से लगाई गई थी। इसके बावजूद अब तक करीब दस हजार निजी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई जा सकी है। वही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट करीब पांच हजार कमर्शियल वाहनों में नहीं लगी है।

यह भी पढ़े - जनता के प्रमुख समस्याओ को लेकर कई संगठन के लोगो ने एक साथ कि बैठक

बताया कि फरवरी 2023 से सभी निजी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य है। अगले सप्ताह से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर कम से कम पांच हजार का चालान होगा।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts