Ballia News : 10 हजारी आदित्य पाण्डेय गिरफ्तार

On

Ballia News : पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आनन्द के निर्देशन में बांसडीह पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य पाण्डेय पुत्र अजय पाण्डेय (निवासी : मिरिगिरी टोला कस्बा बांसडीह, थाना बांसडीह, बलिया) को पुलिस ने चालान न्यायलय कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आदित्य पाण्डेय बांसडीह थाने पर पंजीकृत धारा 147, 323, 304, 34 भादवि में फरार चल रहा था। 10 हजारी आदित्य पाण्डेय पुत्र अजय पाण्डेय को मुखबिर की सूचना के आधार पर मिरिगिरी टोला कस्बा बांसडीह से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह, उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, कां. धीरज मौर्या, अखिलेश यादव व इन्द्रजीत गुप्ता शामिल रहे। 

यह भी पढ़े - Video: बलिया में ADG और DIG की Raid, तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 को पकड़ा-कई काले कारनामों का खुलासा 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts