बलिया : बंदर ने किशोरी को छत से धकेला

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के डोमन टोला गांव में गुरुवार की सुबह उत्पाती बंदर ने छत से एक किशोरी को नीचे ढ़केल दिया। इससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां किशोरी का उपचार किया जा रहा है। 

डोमन टोला गांव निवासी एकता सिंह (17) पुत्री अनिल सिंह छत पर सूखने के लिए कपड़ा फैलाने गई थी, तभी छत पर पहले से बैठा बंदर किशोरी को देख दौड़ा लिया और भागती किशोरी को धक्का दे दिया। किशोरी आंगन में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। घर में घुसकर सामान नष्ट कर देते हैं। बंदर के डर से गिरकर कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग संज्ञान नहीं लेता।

यह भी पढ़े - बलिया डीएम की बड़ी पहल, ददरी मेला को मिल सकता हैं राजकीय दर्जा

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software